कृषि उपज मण्डी में समर्थन मूल्य से कम पर नहीं हो खरीदी:- कांग्रेस-कांग्रेस ने मण्डी में अव्यवस्थाओं को लेकर 10 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा:- जिला कांग्रेस  किसान कांग्रेस के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने किसानों के हितों को सुरक्षित रखने की मांग करते हुए एक महत्वूर्ण ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा है। जिसमें मुख्य रूप से समर्थन मूल्य पर खरीदी  किसानों के लिए सम्पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग सहित अन्य मांगें शामिल है।

प्रस्तुत ज्ञापन में कांग्रेस ने उल्लेख किया कि मण्डी में किसानों की उपज समर्थन मूल्य से कम पर खरीदी नहीं होनी चाहिये। मण्डी सचिव को अवगत कराया कि किसानों को मंडियों में उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल पाता और वे औने-पौने दामों में उन्हे अपनी फसल बेचनी पड़ती है। कृषि मण्डी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार मंडियों में समर्थन मूल्य से कम पर बोली प्रारंभ नहीं होनी चाहियेइसके अतिरिक्त मंडी में शेडो की समस्यासड़कस्ट्रीट लाईटगेटपुलिस सहायता केन्द्र स्थापित किये जानेकृषक विश्राम गृह को व्यवस्थित करने एवं सड़कों से मटेरियल हटवाने  मंडी के प्रमुख गेट को तोड़कर उसे पीछे कर गेट पर राईट टर्न और लेप्ट टर्न बनवाये जाने की मांग की है।

ज्ञापन प्रस्तुत करते समय जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटेकिसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंहशहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागोधीरनशाह इवनातीअध्यक्ष अर्जुन वानखड़े,  यश कराड़ेदीपक चौधरी शिव कुमार सिसराम उपस्थित रहे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default