सच की आंखें छिन्दवाड़ा। सिमरिया मंदिर के पास विगत दिनों हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर हमेशा से ही संवदेनशील रहने वाले सांसद बंटी विवेक साहू ने एक बार फिर संवेदनशीलता का परिचय देते हुए छिंदवाड़ा के खापाभाट निवासी मृतक स्वर्गीय राकेश मालवी के परिजनों से मुलाकात करते हुये उन्हे 50 हजार की व्यक्तिगत आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई है। सांसद श्री साहू ने इस दौरान स्वर्गीय राकेश मालवी के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुये अपनी शोकसंवेदनाएं व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि भीषण सड़क हादसे को लेकर शुरू से ही संवेदनशीलता का परिचय दे रहे सांसद बंटी विवेक साहू ने असम दौरे के दौरान भी फोन के माध्यम से अधिकारियों को पीड़ितों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए थे। साथ ही मृतक के परिजनों को शासन की हर योजनाओं का लाभ दिलाने की व्यवस्था के साथ ही अपनी ओर से भी 50-50 हजार की व्यक्तिगत सहायता राशि उपलब्ध कराई थी। विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा मृतक स्वर्गीय राकेश मालवी के परिजनों को गत दिनों ही 3 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई है। सांसद बंटी विवेक साहू ने इस दौरान परिजनों से मुलाकात करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने अधिकारियों से फोन पर बात करते हुए स्वर्गीय राकेश मालवी के परिवारजनों को शासन की ओर से मिलने वाली अन्य सहायता राशि का प्रकरण शीघ्र तैयार कर उन्हें राशि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से 3 लाख की आर्थिक सहायता राशि दिलाने पर परिवारजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष पटेल, अरविंद राजपूत, ओम चौरसिया, मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, रवि मालवी, शशांक चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और परिवारजन उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ