साहू समाज अतिथि गृह का तीसरा स्थापना दिवस 10 मई को आयोजित होगा



सच की आंखें मुंबई: साहू समाज का गौरव “साहू समाज अतिथि गृह” का तीसरा स्थापना दिवस समारोह आगामी 10 मई को बड़े ही उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। यह अतिथि गृह समाज के जरूरतमंद लोगों को मुंबई में ठहरने की सुविधा प्रदान करता है और समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है।
इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, दानदाता एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के दौरान अतिथि गृह के निर्माण एवं विस्तार में सहयोग देने वाले दानदाताओं का सम्मान किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि अतिथि गृह का उद्देश्य बाहर से आने वाले मरीजों, विद्यार्थियों एवं जरूरतमंद परिवारों को सस्ती एवं सुरक्षित आवास सुविधा उपलब्ध कराना है। 
साहू तेली विकास मंच-मुम्बई के अध्यक्ष एस पी गुप्ता ने साहू समाज के सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। इस कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि:- सांसद श्री संजय दीना पाटिल साहब उपस्थित रहेंगे,
दीप प्रज्वलन  प्रसिद्ध उद्योगपति श्री राममूरत गुप्ता (बाबा सेठ)होंगे
कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ. दिनेश गुप्ता करेंगे
विशिष्ट अतिथि, श्री शरद तेली नगरसेवक बदलापुर
श्री रामआशीष गुप्ता-पूर्व नगरसेवक कांदिवली
श्री संजय साह जी दमन से व श्री श्रीनारायण साह जी सूरत गुजरात से पधारेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ