निशुल्क प्लेसमेंट ड्राइव में 21 युवाओं का चयन, 15 मई से जॉइनिंग



सच की आंखें छिंदवाड़ा। डीकेपी इंस्टीट्यूट, छिंदवाड़ा द्वारा जिले के युवाओं के लिए निशुल्क कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में पैरामेडिकल एवं नर्सिंग फील्ड के छात्र-छात्राओं के लिए स्टाफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन, आईसीयू स्टाफ नर्स और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई।

कार्यक्रम में 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें से 21 उम्मीदवारों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी 15 मई 2026 से आनंद अस्पताल, छिंदवाड़ा में अपनी सेवाएं देंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक वेतन 10 हजार से 15 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

संस्था के डायरेक्टर दौलत पटेल ने बताया कि इस प्रकार की प्लेसमेंट ड्राइव आगे भी निरंतर आयोजित की जाएगी, ताकि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियां डीकेपी इंस्टीट्यूट में अपना रिज्यूम जमा कर निशुल्क रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर चयनित विद्यार्थियों ने संस्था के डायरेक्टर, एचआर मैनेजर एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ