सांसद बंटी विवेक साहू ने आमजनों की समस्याओं का मौके पर किया निराकरण सांसद ने सांसद कार्यालय में की आमजनों से की मुलाकात


सच की आंखें छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को सांसद कार्यालय में आमजनों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। सांसद बंटी विवेक साहू से मिलने के लिए सांसद कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। आमजनों से मुलाकात करते हुए सांसद श्री साहू ने सभी की समस्याओं सुनते हुए उसका निराकरण किया।  
           उल्लेखनीय है कि छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले की जनता को अब अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए महीनों तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है और ना ही लंबी लाईनों में लगना पड़ रहा है। अब जनता के लिए सांसद बंटी विवेक साहू सहज रूप से उपलब्ध होकर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण कर रहे है। दौरे से छिन्दवाड़ा लौटे सांसद बंटी विवेक साहू ने शनिवार को सांसद कार्यालय पहुंचते ही आमजनों से मुलाकात की।
           सांसद कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पहुंचे आमजनों ने भी सांसद श्री साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निराकरण करने का निवेदन किया था। जिस पर श्री साहू ने अधिकांश समस्याओं का तत्काल ही निराकरण कर संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कर उसका निराकरण करने के लिए कहा, वही कुछ समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन संबंधित आवेदनकर्ताओं को दिया। विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू सांसद कार्यालय सहित जिले में दौरे के दौरान लगातार लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनते हुए उनका निराकरण कर रहे है। आमजनों की समस्याओं का तत्काल निराकरण होने से वे सांसद बंटी विवेक साहू का आभार भी व्यक्त कर रहे है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ