छिंदवाड़ा में 14 मदिरा दुकानों की नीलामी आज, 6 समूहों में टेंडर आमंत्रित

छिंदवाड़ा में 14 मदिरा दुकानों की नीलामी आज, 6 समूहों में टेंडर आमंत्रित
छिंदवाड़ा में 14 मदिरा दुकानों की नीलामी आज, 6 समूहों में टेंडर आमंत्रित

छिंदवाड़ा। मदिरा दुकानों के निष्पादन के 19वें चरण के तहत जिले में नीलामी से बची हुई 14 मदिरा दुकानों के लिए आज 13 अप्रैल 2026 को पुनः टेंडर प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। शासन-प्रशासन द्वारा इन दुकानों को 6 समूहों में विभाजित करते हुए, साथ ही 14 एकल मदिरा दुकानों के रूप में भी टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन सभी दुकानों का कुल आरक्षित मूल्य 14,36,01,786 रुपए निर्धारित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार इच्छुक टेंडरदाता आरक्षित मूल्य से अधिकतम 40 प्रतिशत तक कम या अधिक दर पर अपने टेंडर प्रस्तुत कर सकते हैं।

टेंडर प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। संबंधित विभाग द्वारा प्राप्त टेंडरों के आधार पर मदिरा दुकानों के स्वीकृति संबंधी अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

प्रशासन ने सभी इच्छुक व्यक्तियों एवं लाइसेंसधारियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ