लिंगा आश्रम में षष्टि महोत्सव: 9 हजार से अधिक जरूरतमंदों को राहत, भक्ति और सेवा का संगम


लिंगा आश्रम में षष्टि महोत्सव: 9 हजार से अधिक जरूरतमंदों को राहत, भक्ति और सेवा का संगम

लिंगा आश्रम में षष्टि महोत्सव: 9 हजार से अधिक जरूरतमंदों को राहत, भक्ति और सेवा का संगम

छिंदवाड़ा (लिंगा):
परम पूज्य संत श्री आशारामजी आश्रम, लिंगा में इस वर्ष भी पूज्य बापूजी का षष्टि महोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। परंपरा अनुसार अवतरण दिवस के छह दिन बाद आयोजित इस महोत्सव में धार्मिक आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान आसपास के ग्रामों के हजारों जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री किट वितरित की गई। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों में श्री गुरु गीता पाठ, श्री आशारामायण पाठ, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त संजय पुन्हार, जिला पंचायत सदस्य ललिता घोगे और जिला अंत्योदय समिति के पूर्व अध्यक्ष विलास घोगे उपस्थित रहे। अतिथियों ने आश्रम के आध्यात्मिक वातावरण, सुव्यवस्थित व्यवस्था और जनसेवा कार्यों की सराहना की।

समिति अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ने बताया कि आश्रम वर्षभर जनहित के विभिन्न सेवा कार्य संचालित करता है, जिससे लाखों लोग लाभान्वित होते हैं। उन्होंने कहा कि पितृ पूजन दिवस और विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य निर्माण शिविर की शुरुआत छिंदवाड़ा से हुई थी और अब षष्टि महोत्सव भी यहीं से प्रारंभ होकर व्यापक स्तर पर फैल रहा है।

कार्यक्रम में करीब 9 हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलने की जानकारी दी गई। सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। आयोजन में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता निभाई, जिसमें लंदन से आए अप्रवासी भारतीय आदित्य भुसारे और वैशाली भुसारे विशेष आकर्षण रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम समिति के पदाधिकारियों, साध्वी बहनों, महिला समिति और अनेक सेवाभावी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जानकारी मीडिया प्रभारी भगवान दिन साहू ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ