*सच की आंखें छिंदवाड़ा,* 04 अप्रैल 2026
जिला छिंदवाड़ा में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान शहर में बस, ऑटो सहित विभिन्न वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान वाहन चालकों के फिटनेस, बीमा, परमिट, नंबर प्लेट, सीट बेल्ट और हेलमेट जैसे जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विधिसम्मत चालानी कार्रवाई की गई और उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए समझाइश भी दी गई।
उप पुलिस अधीक्षक रामेश्वर चौबे के नेतृत्व में थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक राकेश तिवारी एवं यातायात स्टाफ की टीम ने अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
बिना हेलमेट: 62 प्रकरण, ₹18,600
बिना सीट बेल्ट: 20 प्रकरण, ₹10,000
नंबर प्लेट उल्लंघन: 16 प्रकरण, ₹8,000
यातायात संकेत उल्लंघन: 4 प्रकरण, ₹4,500
तेज गति: 4 प्रकरण, ₹4,000
दस्तावेज नहीं: 6 प्रकरण, ₹3,000
ओवरलोडिंग/अन्य: 3 प्रकरण, ₹6,000
फिटनेस/बीमा: 7 प्रकरण, ₹3,000
अन्य: 24 प्रकरण, ₹12,000
कुल मिलाकर 142 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹79,100 का समन शुल्क वसूला गया।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े।
0 टिप्पणियाँ