प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचते दुकानदार गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचते दुकानदार गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचते दुकानदार गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई


*सच की आंखें छिंदवाड़ा*, 5 अप्रैल 2026।
जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (ई-सिगरेट) बेच रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में ई-सिगरेट जब्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को 4 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मानसरोवर बस स्टैंड के सामने स्थित सीसा हाउस नामक दुकान में प्रतिबंधित इलेक्ट्रिक सिगरेट का अवैध भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी।
छापेमारी के दौरान दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम बसंत उर्फ गुलशन (61 वर्ष) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चंदनगांव, छिंदवाड़ा बताया। तलाशी के दौरान दुकान से 34 सीलबंद पैकेट इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹68,000 आंकी गई।
पुलिस द्वारा संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिबंध अधिनियम की धारा 4-ए का उल्लंघन किया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई की।
जब्त सामग्री
34 नग प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (सीलबंद पैकेट)
कुल कीमत: ₹68,000
गिरफ्तार आरोपी
बसंत उर्फ गुलशन पिता गुरुदिनो गोगिया (61 वर्ष)
निवासी: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चंदनगांव, छिंदवाड़ा
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, उपनिरीक्षक नारायण सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक बृजेश सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक युवराज रघुवंशी, आरक्षक विकास बैस एवं सागर डहेरिया की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा ने टीम की इस सफलता पर उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ