छिंदवाड़ा पुलिस का गौरव: दिशा लर्निंग सेंटर से 17 युवाओं का सुरक्षा बलों में चयन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
छिंदवाड़ा पुलिस का गौरव: दिशा लर्निंग सेंटर से 17 युवाओं का सुरक्षा बलों में चयन
छिंदवाड़ा। जिला पुलिस छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन स्थित दिशा लर्निंग सेंटर द्वारा दी जा रही निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग एक बार फिर युवाओं के लिए सफलता का मार्ग बनी है। केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों में चयन हासिल किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनमें रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में 11 तथा SSC GD के माध्यम से BSF, CISF और CRPF में 6 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
SSC GD (BSF / CISF / CRPF) में चयनित अभ्यर्थी:
लोकेश सरियाम (CISF), ऋतिक सोनी (BSF), सत्येंद्र बालवंशी (CISF), अंकित धुर्वे (CRPF), कामिनी परतेती (CISF) एवं साधना पहाड़े (BSF)।
RPF कांस्टेबल में चयनित अभ्यर्थी:
मनोज वानखेड़े, दिलीप साहू, अभिषेक सोलंकी, अभिषेक सूर्यवंशी, कुलदीप कुमार, राहुल रघुवंशी, कैलाश वनेश्वर, रंजीत साहू, राम घोटे, निकेत साहू एवं भावना फकारे।
यह उल्लेखनीय सफलता पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन में, रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी तथा आरक्षक विजय इनवाती द्वारा विशेष मेहनत, लगन और समर्पण के साथ दी गई ट्रेनिंग का परिणाम है।
जिला पुलिस द्वारा संचालित यह निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र लगातार युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्हें सुरक्षा बलों में करियर बनाने का अवसर प्रदान कर रहा है। पुलिस लाइन छिंदवाड़ा ने भविष्य में भी इसी प्रकार अधिक से अधिक युवाओं को सफल बनाने का संकल्प दोहराया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default