चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। थाना देहात पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई वाहन बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 मार्च 2026 को प्रार्थी भूरा पिता होशियारलाल पाल (36 वर्ष), निवासी ग्राम पायली थाना चौरई, अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP28ME7416 से ग्राम कराबोह में आयोजित पट प्रतियोगिता देखने आया था। शाम करीब 4 से 6 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। मामले में थाना देहात में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 179/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कराबोह निवासी विजय भारती ने अपने खेत में चोरी की मोटरसाइकिल छिपाकर रखी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
पुलिस ने आरोपी विजय पिता सुखमन भारती (40 वर्ष), निवासी ग्राम कराबोह थाना देहात, जिला छिंदवाड़ा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक संजय उइके, प्रधान आरक्षक मंगल तेकाम एवं आरक्षक उमेश उइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ