जिला स्तरीय लघु उद्योग एवं निवेश संवर्धन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें 

छिन्दवाड़ा/27 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आज जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड तथा जिला स्तरीय निवेश संवर्धन एवं समन्वय समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में लघुसूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देनेनिवेश प्रस्तावों की प्रगति की समीक्षा करने तथा औद्योगिक विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

       बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निवेशकों को शीघ्र स्वीकृतियाँ प्रदान की जाएँ तथा उद्योग स्थापना में आ रही समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाए। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री सौरभ राय द्वारा औद्योगिक क्षेत्र इमलीखेड़ा में लगातार आ रही पानीबिजलीस्ट्रीट लाइट एवं साफ-सफाई की समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही लहगडुआ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से श्री दारा जुनेजा द्वारा बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र लहगडुआ में एग्रीमेंट के आधार पर पानी का सप्लाई नहीं हो रहा हैजिसके निराकरण के लिये कलेक्टर श्री नारायन द्वारा एमपीआईडीसी को निर्देशित किया गया।

       उद्योगपतियों के सुझाव के आधार पर कलेक्टर श्री नारायन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र लहगडुआ में अतिरिक्त फीडर स्थापित किए जाने हेतु एमपीईबी को निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री नारायन ने आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही एक क्षेत्र के सभी उद्योगपतियों को एक सोसाइटी बनाकर अपनी छोटी-मोटी समस्याओं का स्वयं निराकरण करने एवं उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव का कार्य करने का सुझाव दिया गया।

       महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के संबंध में सभी उद्योगपतियों को अवगत कराया गया एवं कलेक्टर श्री नारायन द्वारा योजना के अंतर्गत इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों के पंजीयन के लिये प्रोत्साहित किया गया।

       इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी निवेश प्रोत्साहन केंद्र श्री धीरेन्द्र सिंहसदस्य सचिव एवं महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री आर.एस.उईके सहित वनएमपीआईडीसीविद्युत मंडलश्रमनगर एवं ग्राम निवेशजीएसटीखनिज विभाग व जिला शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारीजिला अग्रणी बैंक प्रबंधकलघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री सौरभ राय व सचिव श्री सुधीर शर्माश्री दारा जुनेजाश्री वैभव माहेश्वरी सहित जिले के औद्योगिक एवं व्यापार संघों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default