परासिया अंतर्गत पथरई नदी के उद्गम स्थल में जनभागीदारी से जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम आयोजित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा/27 अप्रैल 2026/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में एवं ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भावरकर की उपस्थिति में विकासखंड परासिया के सेक्टर-1 में जनभागीदारी से जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री राम शंकर प्रजापति द्वारा किया गया।

      इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्री संजीव भावरकर ने जन अभियान परिषद एवं जल गंगा संवर्धन गतिविधियों की जानकारी नागरिकों को दी। परामर्शदाता श्रीमती नमिता सिंह ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि आज जल का संरक्षण नहीं किया गयातो भविष्य में गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। सरपंच ने पथरई नदी के उद्गम स्थल पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिये जन अभियान परिषद का आभार व्यक्त किया।

       नवांकुर संस्था सेवा भाव युवा मंडल के श्री मनीष भलावी ने जल संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयासों की आवश्यकता बताई। ग्राम की पूर्व सरपंच श्रीमती अनीता अहके ने ग्रामीणों से जल संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। नव चेतना पब्लिक वेलफेयर समिति के श्री अंकेश वाघ ने स्वयं जागरूक होकर अन्य नागरिकों को भी जागरूक करने पर जोर दिया।

       श्री मनीष कैथवास ने वर्षा जल संचयन के तरीकों पर चर्चा करते हुए चेक डैम और मेड़ बंधान की आवश्यकता बताई। फॉरेस्ट गार्ड श्री राहुल जायसवाल ने पौधारोपण कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में श्री राजा चंद्रवंशी ने आभार व्यक्त किया तथा श्री शंकर राम प्रजापति ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। सभी उपस्थित लोगों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता के नारे लगाए।

      कार्यक्रम में सरपंचसचिववन विभाग के कर्मचारीनवांकुर संस्था ग्राम उत्थान अंत्योदय फाउंडेशन के सदस्यउत्कृष्ट संस्कार विद्या मंदिर शिवपुरी से श्री देवी सिंह राजपूतग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य श्री रामपाल डेहरियाश्री ईश्वरी नागलेश्री रामदयाल सहित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू की छात्राएं प्रेरणा नागवंशीपूजातरन्नुमजय श्रीपुष्पा भलावीप्रतिभा तथा अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद भोजन की भी व्यवस्था की गईजिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default