सच की आंखें
छिन्दवाड़ा:-जिला समिति भारतीय मजदूर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 19/04/2026 को सायं 7ः30 बजे इंडियन काॅफी में सम्पन्न हुई । इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राकेश श्रीवास्तव ,जिला समिति के अध्यक्ष श्री जिलाध्यक्ष श्री अर्जुन भारती ,जिला मंत्री अजय पाल ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत, राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव अरविन्द भट्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे । आगामी 21/04/2026 दिन मंगलवार को भारतीय मजदूर संघ के आव्हान पर जिला स्तर पर आउटसोर्स कर्मचारियों की ल्ंाबित मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष के माध्यम से धरना प्रदर्शन एवं रैली का ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया हैं। इस ज्ञापन में निम्न मांगों को लिखित आउट सोर्स कर्मचारियों को प्रदेश में हरियाणा अथवा उत्तरप्रदेश के समान निगम /मंडल गठन कर नियमितीकरण किया गया जायें।
म.प्र.शासन की संविदा नीति के साथ ही लागू होने वाले सभी श्रम कानूनों का कड़ाई से पालन करवाया जावें। न्यूनतम वेतन तथा रोजगार की सुरक्षा प्रदान की जावें। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समान कार्य के लिये समान वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जावें। ठेकेदारों द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण बंद किया जावें। निर्धारित 8 घंटे से अधिक कार्य करवाने के बाद शासन द्वारा निर्धारित नीति के अनुसार ओवर टाइम की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जावें। आउटसोर्स कर्मचारियों को राज्य बीमा एवं भविष्य निधि सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जावें। व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षक छिन्दवाड़ा के द्वारा प्रबंधकीय अधिनियम संस्था स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा के संचालन में प्रशिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और उन्हें आवश्यक वित्तीय अधिकार दिए जाएं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दिनांक 21/04/2026 को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक कार्यकर्ता का एकत्रीकरण जिलाध्यक्ष कार्यालय के समक्ष स्थित पार्क में होगा तथा 3 बजे से 4ः30 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा उसके पश्चात् रैली के रूप में सत्कार तिराहा ,महाराणा प्रताप चैक से रैली जिलाध्यक्ष कार्यालय पहंुचेगी । सायं. 5 बजे
जिला समिति द्वारा ज्ञापन सौंपा जायेगा। श्री अजय कराडे़ जिला संयोजक ,श्री बी.एल.सूर्यवंशी हिन्दुस्तान लीवर एम्पाईज ,के साथ अन्य दीपक सैनी चालक परिचालक संघ ,श्री ब्रम्हे राज्य
कृषि विस्तार अधिकारी संघ ,मीटर वाचक संघ ओमप्रकाश साहू से शामिल हुये। समस्त उपस्थित पदाधिकारियों ने दिनांक 21 अप्रैल 2026 के इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की हैं।
श्री अरविन्द भट्ट के द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का अल्प सूचना पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया गया सभी पदाधिकारियों से अपने अधिकतम साथियों के साथ आंदोलन में शामिल होने हेतु अनुरोध किया गया । भारतीय मजदूर संघ
मध्यप्रदेश के वित्त सचिव श्री उमेश शर्मा भोपाल के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी ।
0 टिप्पणियाँ