सच की आंखें उमरेठ दिनांक 03.04.2026 को प्रार्थिया कमला बाई पति स्व. रामचंद कुमरे उम्र 62 साल निवासी शांति कालोनी उमरेठ ने थाना आकर रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 22.03.2026 को घर में ताला लगाकर खाटुश्याम और वृंदावन घुमने चले गई थी। दिनांक 03.04.2026 को वापस घर आई ताला खोलकर अंदर गई तो घर के कवेलू निकले दिखे और अंदर सामान बिखरा दिखा और पीछे का दरवाजा बाहर से अंदर कमरे में जाकर देखे तो उसमें रखी आलमारी और पेटी खुली पडी थी ताला चाबी भी पास में रखे थे चैक करने पर पेटी में रखे 02 जोडी सोने के बाले, 01 सोने की चैन, 01 सोने की अंगुठी, एक मंगलसुत्र, 01 जोडी सोने के कंगन पुराने इस्तेमाली कुल कीमती 70,000 रुपये के नही थे कोई अज्ञात चोर घर में घुसकर चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 102/26 धारा 331 (3), 305 (1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अनु.अधि. पुलिस परासिया श्री जितेंद्र सिंह जाट के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरी. विजय सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे चोरी की घटना के आरोपी की धर-पकड हेतु थाना उमरेठ से एक विशेष टीम का गठन कर अपराध के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये गये थे।
पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर 04 नाबालिग लडकों को उनके परिजनों के समक्ष अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया जिनके द्वारा प्रार्थिया कमला बाई कुमरे के घर के छत के कवेलू निकालकर घर में अंदर घुसकर घर मे रखी आलमारी एवं पेटी को खोलकर पेटी में रखे 01 जोडी सोने के कंगन, 01 सोने की चैन, 02 जोडी कान के सोने के बाले, 01 सोने का मंगलसुत्र, 03 जोडी चांदी की पैरपट्टी, 06 चांदी की बिछिया, 04 चांदी के सिक्के पर्स सहित एव नगदी 10,000 रुपये निकालकर ले जाना, नगदी रुपये आपस में बांट लेना और सोने-चांदी के जेवर मे से एक जोडी चांदी की पैरपट्टी व एक सोने की अंगुठी आरोपी यश यादव को तथा बाकी सोने चांदी के जेवर को सीमांत चौरसिया को बेचने के उद्देश्य से दे देना बताये। 03 बाल अपचारियों से पृथक-पृथक चोरी किये गये नगदी रुपयों में से कुल 9,820 रुपये बरामद किये तथा विधि विरुद्ध बालको को माननीय किशोर न्यायालय छिंदवाडा में पेश किया गया जो माननीय न्यायालय के आदेश से बाल संप्रेक्षण गृह नरसिंहपुर में भेजा गया ।
उपरांत दिनांक 18.04.2026 को आरोपी सीमांत पिता कमल चौरसिया उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं. 05, पावर हाउस के पास उमरेठ को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ पर जुर्म स्वीकार कर मेमोरेंडम के आधार पर उससे सोने चांदी के जेवर जप्त किये जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय परासिया के समक्ष पेश किया गया।
प्रार्थिया के घर से चोरी किये गये नगदी 9,820 रुपये, 01 जोडी सोने के कंगन, 01 सोने की चैन, 02 जोडी कान के सोने के बाले, 01 सोने का मंगलसुत्र, 03 जोडी चांदी की पैरपट्टी, 06 चांदी की बिछिया, 04 चांदी के सिक्के जप्त किया गये है।
गिरफ्तार आरोपीगण -
(1) सीमांत पिता कमल चौरसिया उम्र 23 साल निवासी वार्ड नं. 05, पावर हाउस के पास उमरेठ एवं विधि उल्लंघन कर्ता बालकः- 04
सराहनीय भूमिका -
निरी. विजय सिंह ठाकुर थाना प्रभारी थाना उमरेठ, उप निरी अनिल कुमार उइके, प्र. आर. 69 विनय कुमार श्रीवास्तव, आर. 592 हितेन्द्र, सायबर सेल से आर. नितिन की सराहनीय भूमिका रही ।
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है
0 टिप्पणियाँ