चौपाई साहिब के मासिक पाठ का आयोजन, 30 अप्रैल को होगा समापनगुरुद्वारा सिंह सभा, जुन्नारदेव का अनूठा धार्मिक आयोजन



सच की आंखें न्यूज़ जुन्नारदेव।नगर के गुरुद्वारा सिंह सभा, जुन्नारदेव में एक माह से जपजी साहिब एवं चौपाई साहिब का धार्मिक आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। पिछले 23 दिनों से निरंतर चल रहे इस आयोजन में प्रतिदिन गुरुद्वारे में गुरु दरबार सजा हुआ है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक अखंड पाठ किया जा रहा है। यह आयोजन सिख पंथ के तीसरे गुरु, गुरु अमर दास जी के गुरु पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है।

गुरुद्वारा सिंह सभा के ग्रंथी सरदार राजपाल सिंह ने बताया कि इस मासिक पाठ का समापन आगामी 30 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। समापन अवसर पर शब्द कीर्तन, अरदास एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन को लेकर नगर में विशेष उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन गुरुद्वारा पहुंचकर सेवा एवं पाठ में सहभागिता निभा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ