शासकीय महाविद्यालय आठनेर में छात्राओं को बताएं महिलाओं के कानूनकानून से संबंधित दी जानकारियां



सच की आंखें आठनेर।शासकीय महाविद्यालय आठनेर में नारी शक्ति बंदन पखवाड़ा के तहत महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं लैंगिक समानता पास्को एक्ट तथा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया सर्वप्रथम महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सरोज धुर्वे और बी ए द्वितीय वर्ष के छात्र शिवम सुजाय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर माधुरी तुंबेकर ने पास्को  एक्ट पर प्रकाश डालते हुए उसके प्रावधानों से विद्यार्थियों को अवगत कराया इसी क्रम में प्रोफेसर भूपेंद्र अहिरवार ने महिलाओं के कानूनी अधिकार और लैंगिक समानता को मानसिक स्वास्थ्य से जोड़कर अपने विचार प्रस्तुत किए इसी क्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर सरोज पाटिल ने भी बैतूल जिले में हो रहे यौन अपराध की ओर विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित कराया और साथ ही साथ महिलाओं के कानूनी अधिकार पर भी अपने संक्षिप्त विचार प्रस्तुत कर महाविद्यालय के विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया यह कार्यक्रम डॉक्टर वर्जीनिया दवंडे के निर्देशन में संपन्न हुआ मंच संचालन प्रोफेसर प्रमोद गायकवाड़ ने किया और आभार डॉक्टर विकेश कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ डॉक्टर डॉक्टर निलेश धुर्वे डॉक्टर साधना ठाकुर कार्यक्रम सह प्रभारी प्रो हरिकिशन कोगे प्रोफेसर आशीष धोटे नितेश बारमासे सीमा अडलक सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ