गांगीवाड़ा सराफा व्यवसायी लूट कांड में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, 5.25 लाख के जेवर बरामद

गांगीवाड़ा सराफा व्यवसायी लूट कांड में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, 5.25 लाख के जेवर बरामद
गांगीवाड़ा सराफा व्यवसायी लूट कांड में फरार 4 आरोपी गिरफ्तार, 5.25 लाख के जेवर बरामद
छिंदवाड़ा। थाना देहात पुलिस ने गांगीवाड़ा के सराफा व्यवसायी से हुई लूट के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। बरामद जेवरों की कीमत लगभग 5 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी 2026 को गांगीवाड़ा निवासी सराफा व्यवसायी ओमचंद सोनी से अज्ञात आरोपियों द्वारा सोना-चांदी से भरा बैग लूट लिया गया था। इस मामले में थाना देहात में अपराध क्रमांक 50/26 धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार थे।फरार आरोपियों की तलाश के लिए थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शेखर उर्फ केकू उर्फ मोन्टू, राकेश चौरे, सैफुल शेख और शिवम उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूट का मशरुका सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।
बरामद जेवरात में सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, पेंडल, लोंग, सोने के दाने, सोने के फूल तथा चांदी की बिछिया, पायल, चूड़ा, पेंच और चांदी की चैन शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जी.एस. राजपूत, उपनिरीक्षक दुर्गेश तिवारी, संदीप राजपूत, नितेश ठाकुर सहित थाना स्टाफ एवं साइबर सेल टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने लूट के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ