अखंड सौभाग्य की कामना के साथ महिलाओं ने की सुहागले पूजा
दीघावानी/परासिया-------कॉलोनी स्थित हनुमान शिव धाम मंदिर में महिला मंडल की महिलाओं द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ अखंड सौभाग्य सुहागले पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित होकर पूजा-अर्चना में शामिल हुईं।
पूजा के दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन कर अपने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिर परिसर में महिलाओं ने सामूहिक रूप से बैठकर भजन-कीर्तन भी किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सुहाग सामग्री का आदान-प्रदान कर परंपरा का निर्वहन किया। पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मिलकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।
महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल धार्मिक आस्था मजबूत होती है, बल्कि आपसी एकता और सौहार्द भी बढ़ता है। इस अवसर पर पुष्पा मालवीय, पिंकी मालवीय, किरण मालवी,लक्ष्मी टेकाम,बबीता,सोनाली, शिवानी मालवीय, अंजलि यदुवंशी, कमला यदुवंशी, संतोषी यदुवंशी, कृष्णी मालवी,तरुणा जेशवाल, अन्य महिला उपस्थित रहीI
0 टिप्पणियाँ