परासिया/शिवपुरी। बंजारा युवा संघ मध्य प्रदेश के तत्वावधान में परासिया शिवपुरी में बंजारा समाज की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें 52 टांडा से समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। बैठक में बंजारा समुदाय के युवाओं को एकजुट करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि संगठन मुख्य रूप से विमुक्त एवं घुमक्कड़ जातियों के हितों के लिए कार्य कर रहा है। संगठन का प्रमुख उद्देश्य मध्य प्रदेश में भी बंजारा समाज को तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश की तर्ज पर आरक्षण दिलाना है। इसके साथ ही समाज के युवाओं को संगठित कर सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।
बैठक में प्रशासनिक मांगों को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें विमुक्त एवं घुमक्कड़ जातियों के लिए स्वतंत्र प्रभार का कैबिनेट मंत्री बनाए जाने, बंजारा समाज के मजरे, टोलों एवं गांवों को राजस्व ग्राम घोषित करने तथा संत श्री सेवालाल महाराज की जयंती (15 फरवरी) को शासकीय अवकाश घोषित कर सरकारी स्तर पर मनाने की मांग रखी गई।
बैठक में विशेष रूप से संतोष राठौर, राधेश्याम राठौर (एडवोकेट), दिलीप सिंह राठौर (जिला अध्यक्ष विमुक्त घुमंतु अर्ध घुमंतु जिला छिंदवाड़ा), भाव सिंह चौहान, अनिल राठौर (मीडिया प्रभारी न्यूज़ सच की आंखें), मोहन बंजारा, किशोरी नायक, कुबेर नायक, राजू चौहान, मेहताब राठौर, लक्कू राठौर, मेहतू नायक, रामदयाल नायक, बहोरी नायक, दिनेश बंजारा, बुद्धू सिंह नायक, हरि नायक, तेजलाल नायक, लक्ष्मण नायक, दुर्गा नायक, सुखराम राठौर, लच्छी बंजारा, रामक्रेश चौहान, विक्रम चौहान, लाला चौहान, किशोर नायक, गोपाल राठौर, कन्हैया राठौर, अशोक राठौड़, मेरु नायक, दिनेश नायक, नरेश नायक, सुरेश नायक, मोहित राठौर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को बायपास चौराहा स्थित छठी माई मंदिर अमरवाड़ा में आयोजित की जाएगी। इसमें समाज के अधिक से अधिक लोगों से उपस्थित रहने की अपील की गई।
0 टिप्पणियाँ