छिन्दवाड़ा/01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति अधिकारी छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में आज छिंदवाड़ा स्थित प्रतिष्ठान खान होटल पर घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के संबंध में जांच की गई। जांच टीम में सहायक अधिकारी चौरई श्री राघवेन्द्र सिंह लिल्हारे, अमरवाड़ा एवं बिछुआ के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान खान होटल के संचालक श्री शारीक खान पिता श्री अकबर खान के यहां से 02 नग आंशिक भरे घरेलू गैस सिलेंडर पाए गए, जिनका अनुमानित मूल्य 4664 रुपये आंका गया।
घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से संग्रहण एवं दुरुपयोग पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा सिलेंडरों को जब्त किया गया। इसके अलावा जांच दल द्वारा अन्य प्रतिष्ठानों जैसे टीटू ढाबा, भाऊ ढाबा, आदिल होटल, हलहम होटल एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित दुकानों की भी जांच की गई, जहां चूल्हा एवं इलेक्ट्रिक इंडक्शन का उपयोग किया जाना पाया
0 टिप्पणियाँ