गांधीनगर वार्ड 1 में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, सुबह से लाइन में लग रही जनता परेशान

गांधीनगर वार्ड 1 में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, सुबह से लाइन में लग रही जनता परेशान
गांधीनगर वार्ड 1 में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार, सुबह से लाइन में लग रही जनता परेशान
सच की आंखें न्यूज़ भोपाल। भीषण गर्मी के बीच भोपाल जिले के गांधीनगर वार्ड क्रमांक 1 में गैस सिलेंडर की किल्लत से आम जनता परेशान हो रही है। क्षेत्र में गैस वितरण की जिम्मेदारी संभाल रही जानवी गैस एजेंसी पर सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं कराने के आरोप लग रहे हैं, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर बुक तो हो जाता है, लेकिन समय पर डिलीवरी नहीं मिलती। कई उपभोक्ता सुबह 6 बजे से एजेंसी के बाहर लाइन में लगकर धूप में खड़े रहते हैं, अपना कामकाज और नौकरी छोड़कर सिलेंडर लेने पहुंचते हैं, लेकिन बाद में उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि सिलेंडर खत्म हो गए हैं, या फिर सिलेंडर शाम को आएंगे, कल आएंगे या 12 बजे आएंगे।

लोगों ने आरोप लगाया कि सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग भी हो रही है, जिसके कारण आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। इस अव्यवस्था से वार्ड क्रमांक 1 की जनता काफी परेशान है और प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग कर रही है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलना बहुत बड़ी समस्या बन गई है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए और यदि कोई गड़बड़ी हो रही है तो उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

रिपोर्ट – शिवम बड़ोदिया, भोपाल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ