मुस्कान अभियान के तहत जुन्नारदेव पुलिस को सफलता, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

मुस्कान अभियान के तहत जुन्नारदेव पुलिस को सफलता, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

मुस्कान अभियान के तहत जुन्नारदेव पुलिस को सफलता, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

छिंदवाड़ा। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत थाना जुन्नारदेव पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कु. अंजली आम्रवंशी (16 वर्ष) निवासी जुन्नारदेव 14 अप्रैल 2026 को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजनों द्वारा थाना जुन्नारदेव में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 138/26 धारा 137(2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 17 अप्रैल 2026 को बालिका को सकुशल बरामद कर लिया और उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। बालिका के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल माह में अब तक जुन्नारदेव पुलिस द्वारा तीन नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है, जो पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे. मसराम, उप निरीक्षक पूनम उइके, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे, आरक्षक संतोष धुर्वे, आरक्षक महेश उइके तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक नितिन सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ