सच की आंखें
खदानों का रास्ता साफ: सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास रंग लाए, WCL ने स्वीकृत की वन क्षतिपूर्ति राशि
सांसद बंटी विवेक साहू व कन्हान बचाओ मंच मनीष बंटी साहू के प्रयासों से कोयला खदानों की राह आसान
जुन्नारदेव में नई कोयला खदानों का रास्ता साफ, संयुक्त प्रयासों से बड़ी सफलता
भारत ओसी और मोहन खदानों को मिली बड़ी राहत, क्षेत्र में बढ़ेगा रोजगार
📱📱📱
*👁️मनेश साहू संपादक👁️ एवं मीडिया संगठन जिला अध्यक्ष छिन्दवाड़ा
9407073701🤝9131733420*
🔥🔥
जुन्नारदेव। कोयलांचल क्षेत्र में नई कोयला खदानों को शुरू करने की दिशा में एक बड़ी प्रशासनिक बाधा अब दूर हो गई है। क्षेत्रीय सांसद बंटी विवेक साहू और कन्हान बचाओ मंच के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने भारत ओपन कास्ट (ओसी) और मोहन कॉलरी मोआरी खदानों के लिए वन क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत कर दी है।
इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद अब वन विभाग द्वारा जल्द ही दोनों खदानों के संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिससे लंबे समय से लंबित खदान परियोजनाओं को गति मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, सांसद साहू ने हाल ही में दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात कर भारत और मोहन ओपन कास्ट खदानों की लंबित अनुमति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इस पर मंत्री द्वारा बताया गया था कि मध्यप्रदेश शासन से अनुपालन रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इसके बाद सांसद साहू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से समन्वय कर अनुपालन रिपोर्ट शीघ्र भेजने का अनुरोध किया। वन विभाग द्वारा कोल इंडिया लिमिटेड (WCL) से वन क्षति की भरपाई हेतु भारत ओसी खदान के लिए लगभग 15 करोड़ 67 लाख रुपये तथा मोहन कॉलरी मोआरी के लिए करीब 3 करोड़ 80 लाख रुपये की मांग की गई थी।
सांसद के लगातार पत्राचार और प्रयासों के बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पत्र के माध्यम से सूचित किया कि दोनों प्रस्तावों के लिए देय राशि को सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है तथा राशि जारी करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने बताया कि जैसे ही WCL द्वारा यह राशि वन विभाग को हस्तांतरित की जाएगी, वैसे ही दोनों खदानों के लिए आवश्यक एनओसी जारी कर दी जाएगी, जिससे खदानों का संचालन शीघ्र प्रारंभ हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के विकास और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने में महत्वपूर्ण साबित होगी। सांसद साहू ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी के प्रति आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि सांसद द्वारा इस मुद्दे को लेकर लगातार मंत्रियों और संबंधित अधिकारियों से संपर्क एवं पत्राचार किया जा रहा था, जिसके परिणामस्वरूप अब यह महत्वपूर्ण प्रगति संभव हो पाई है।
🟦 क्या बोले
कन्हान बचाओ मंच मनीष (बंटी) साहू
“यह सफलता सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। मैं भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने निरंतर सहयोग दिया। साथ ही सांसद विवेक बंटी साहू का विशेष धन्यवाद, जिनके मार्गदर्शन से यह संभव हो सका। जुन्नारदेव विधानसभा के सभी भाजपा नेताओं एवं क्षेत्रवासियों का भी मैं तहे दिल से आभारी हूं, जिनके सहयोग से यह पहल आज सफलता की ओर बढ़ रही है।”
0 टिप्पणियाँ