सच की आंखें
छिंदवाड़ा:- 25.06.2026 - जिले में जैन समाज द्वारा जिन शासन की प्रभावना और युवा पीढ़ी में धार्मिक संस्कारों के प्रसार हेतु “जैन तीर्थ संस्कार यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा हेतु बस 26 अप्रैल 2026 को रामटेक के लिये आज प्रातः रवाना होगी । यात्रा 26 अप्रैल 2026 को छात्राओं एवं 3 मई 2026 को छात्रों के लिए आयोजित होगी। इस यात्रा हेतु कक्षा 9 वीं से लेकर महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र होंगे। इस आयोजन को मुनि श्री निर्वेग सागर जी महाराज की प्रेरणा और आचार्य विद्यासागर महाराज एवं आचार्य समयसागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त है । आयोजकों द्वारा यात्रा के दौरान आने-जाने, भोजन, पूजन, शिक्षण और दर्शनीय स्थलों की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क रखी गई है। सभी प्रतिभागियों के लिये विशेष जानकारी के अनुसार, आलोक जैन एवं सुजीत जैन ने बताया कि आज 26 अप्रैल को सुबह 5 बजे छिंदवाड़ा से रामटेक के लिए बस रवाना होगी। इस दौरान बच्चों को नाश्ता किट दी जाएगी, सुबह 9.30 से 10 बजे पूजा-अर्चना, 11 बजे भोजन और दोपहर 1 बजे काउंसलिंग क्लास का आयोजन किया जाएगा। जैन समाज ने सभी बेटे-बेटियों से अपील की है कि वे शीघ्र पंजीयन कर इस संस्कारमय यात्रा का लाभ उठाएं। आयोजक गुरु भक्त समूह के आलोक जैन ,सुजीत शास्त्री ,प्रशांत जैन सारथी एवं संयोजक अनिल सिंघई, सुषमा अभय जैन, आलोक जैन, सुनील शास्त्री, राजेंद्र पाटोदी अशोक बाकलीवाल एवं दीपक जैन अशोक वैध की सराहनीय भूमिका रही।
सादर प्रकाशनार्थ
0 टिप्पणियाँ