सांसद बंटी विवेक साहू ने तीन जरूरतमंदों को दी व्यक्तिगत सहायता राशि



सच की आंखें छिन्दवाड़ा। हर जरूरतमंद और निर्धन लोगों की सेवा में हर दम तत्पर रहने वाले सांसद बंटी विवेक साहू ने मानवता का परिचय देते हुए तीन लोगों को तत्काल ही व्यक्तिगत तौर पर 35 हजार की सहायता राशि दी है। जिससे जहां एक मरीज का इलाज संभव हो सकेंगा वही दो लोगों की आर्थिक मदद हो सकेगी।
           उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू ने शुक्रवार को सांसद कार्यालय में पहुंचे तीन लोगों को व्यक्तिगत रूप से 35 हजार की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई है। जिसमें परासिया के ग्राम सरेखाढाना निवासी मेहपत मारपे को मकान जलने पर 15 हजार रूपये, परासिया के ही ग्राम डुड्डी निवासी धनलाल यदुवंशी को बीमारी के इलाज के लिए 15 हजार एवं इकलेहरा निवासी लक्ष्मी पिता दीपक सोनी को सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा व्यक्तिगत तौर पर 5 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। सहायता राशि देने पर तीनों लोगों सहित भाजपा के पदाधिकारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष यादव सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी व आमजन उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ