जल गंगा संवर्धन अभियान: परासिया में दीवार लेखन से जल संरक्षण का संदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान: परासिया में दीवार लेखन से जल संरक्षण का संदेश
जल गंगा संवर्धन अभियान: परासिया में दीवार लेखन से जल संरक्षण का संदेश

सच की आंखें न्यूज़ परासिया। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विकासखंड परासिया में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वच्छता एवं जल संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरण किया जा रहा है। इस कड़ी में सेक्टर क्रमांक-1 में दीवार लेखन के माध्यम से आम नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण, जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक संजीव भावरकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मेंटर मनीष कैथवास एवं नवांकुर संस्था नवचेतना पब्लिक वेलफेयर सोसायटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के तहत जल स्त्रोत समागम आयोजित किया गया, जिसमें सीएम सीएलडीपी के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर दीवार लेखन कर जल संरक्षण का संदेश दिया। परामर्शदाता मनीष कैथवास एवं संस्था अध्यक्ष अंकेश वाघ ने विद्यार्थियों और नागरिकों को दीवार लेखन के माध्यम से जनजागरण के महत्व से अवगत कराया।
इस दौरान मनीष कैथवास ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई और जल संचय के लिए आगे आकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में छात्र सतीश यादव, यश सिंह गौतम, दिव्यानी कैथवास, अनिल यादव सहित नगर के नागरिकों ने सहभागिता की।
साथ ही नवांकुर संस्था के सदस्य यशवीर राज, सेवाभाव युवा मंडल से मनेश भलावी एवं सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

इस अभियान के माध्यम से क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे नागरिकों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ