सामूहिक रूप से तहसीलदार को ज्ञापन देंगे आठनेर क्षेत्र के किसान

सामूहिक रूप से तहसीलदार को ज्ञापन देंगे आठनेर क्षेत्र के किसान
गेहूं चने की फसल एवं फलदार वृक्षों के नुकसान के उचित मुआवजेकी सरकार से करेंगे मांग

आठनेर। शनिवार को आठनेर क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ भारी ओलावृष्टि के कारण कई किसानों की खेत में गेहूं की खड़ी फसल चने की फसल सरसों की फसल आम की फसल गन्ने की फसल मूंग की फसलखराब हो गई है जिसके कारण सोमवार को 11:00 बजे आठनेर सहित आसपास के ग्राम के सभी किसान सामूहिक रूप से तहसीलदार आठनेर को एक ज्ञापन देंगे और सभी किसानों को उचित मुआवजा मिले इसके लिए वह तहसीलदार के माध्यम से सरकार से ज्ञापन देकर मांग करेंगे इस संबंध में क्षेत्र के उन्नत कृषक मृदुल जायसवाल सुभाष चंद्र जायसवाल पवन दुर्गा दास साहू रामदयाल नायक याकूब खान मनोज आवठे अकरम खान अनीता खाकरे सुनील सावंत वासुदेव खाकरे सूरज लहर पूरे सहित सैकड़ो किसानइस आपदा से जहां परेशान हो गए हैं वह सभी लोग कल सोमवार 6 अप्रैल को तहसील में एकत्रित होकर तहसीलदार के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाएंगे इसके संबंध में एक ज्ञापन दिया जाएगा तत्व उपरांत 2:00 बजे जिला कलेक्टर महोदय को भी ज्ञापन की प्रति प्रस्तुत की जाएगी इस आपदा से कई किसानों कि फसले पूर्ण रूप से खत्म हो गई है कई किसानों की गन्ने की फसल आम की फसल पूर्ण रूप से खराब हो गई है जिसको लेकर आज सभी किसान तहसील कार्यालय में एकत्रित होकर ज्ञापन देंगे और अपनी व्यथा सरकार तक पहुंचाएंगे
भारतीय किसान संघ के बैनर तले भारतीय किसान संघ के जिला समिति सदस्य मृदुल जायसवाल ने बताया कि भारतीय किसान संघ के आठनेर ब्लॉक अध्यक्ष सूरज लहरपुरे आसाराम जीतपुरे सदस्य के द्वारा किसानों के साथ संयुक्त रूप से तहसील पहुंचेंगे और ज्ञापन दिया जाएगा बारिश से गेहूं की चमक चली गई है इसलिए नान एफ आई क्यूगेहूं खरीदी करने हेतु ज्ञापन देकर सरकार से निवेदन सभी किसान करेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ