मातृत्व सुरक्षा की मिसाल बनी मीना परतेतीपीएमएमवीवाई योजना से बदली जिंदगी, बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


 

सच की आंखें

पांढुर्णा/ 20 अप्रैल 2026/ सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण काराघाट कामठी की निवासी मीना परतेती हैं, जिनकी कहानी आज कई महिलाओं के लिए मिसाल बन गई है।

मीना परतेती एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। गर्भावस्था के दौरान उन्हें स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़ी आवश्यक जानकारी का अभाव था, जिससे उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसी दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी दी और उनका पंजीयन कराया।

योजना के तहत मीना परतेती को समय-समय पर आर्थिक सहायता किस्तों में प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपने लिए पौष्टिक आहार जैसे दाल, हरी सब्जियां और फल लेना शुरू किया। साथ ही उन्होंने नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच (ANC चेक-अप) भी करवाई, जिससे उनकी सेहत में निरंतर

सुधार हुआ।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन में मीना ने गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों को अपनाया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुईं। इसका सकारात्मक परिणाम यह रहा कि उन्होंने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।

आज मीना परतेती अन्य महिलाओं को भी इस योजना के प्रति जागरूक कर रही हैं और उन्हें लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रही हैं। यह कहानी इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default