कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी केंद्रों का काया कल्प अभियान शुरू

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जिला कलेक्टर महोदय के निर्देश अनुसार, एस डी एम श्री शैलेंद्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी केंद्रों का काया कल्प

   कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी केंद्रों का काया कल्प अभियान शुरू

*सच की आंखें आमला* आमला मे SDM श्री शैलेंद्र बड़ोनिया द्वारा विशेष रुचि लेकर एक एक आंगनवाड़ी केंद्र पर आवश्यक सुधार करवाएं जाने हेतु परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया है, जिसके अनुसार अब प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों की दशा बदलने लगी है, केंदों में बच्चों की उपस्थिति प्रतिदिन बढ़ रही है, नियमित नाश्ता भोजन उपलब्ध हो रहा है, प्री स्कूल एक्टिविटी हो रही, उक्त सभी विभागीय कार्यों की मॉनिटरिंग स्वयं SDM महोदय विभागीय व्हाट्स ऐप ग्रुप में स्वयं जुड़कर कर रहे हैं, औचक निरीक्षण अंतर्गत किसी भी आंगनवाड़ी केंद्र में, कभी भी स्वयं उपस्थित होकर प्रगति का अवलोकन कर रहे हैं, SDM महोदय एवम् जिला कार्यक्रम अधिकारी महोदय के निर्देश अनुसार, परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर सहित सभी सेक्टर पर्यवेक्षक नियमित आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं और जहां खामियां है वहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तत्काल सुधार हेतु निर्देशित किया जा रहा है, SDM श्री बड़ोनिया के निर्देश उपरांत आंगनवाड़ी केंद्रों में दीवाल घड़ी, डस्ट बिन, शूज़ रैग, कुर्सी, टेबल, दरी जैसी आवश्यक सामग्रियां प्रत्येक केंद्रों पर उपलब्ध हो रही है, केंद्रों में साफ सफाई से लेकर हर गतिविधियां सुचारू रूप से हो रही है, वर्तमान में आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री गौतम अधिकारी के निर्देशन में सभी सेक्टर पर्यवेक्षक आंगनवाड़ी केंद्रों में जन समुदाय को आमंत्रित कर पोषण पखवाड़ा का महत्व बता रहे है कि पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्रियों में हम क्या क्या खाएं ताकि हमेशा स्वस्थ रहें, जैसे कि हम सभी में से हमेशा काजू बादाम नहीं खा सकते तो मूंग फली दाना खाया जा सकता है, सीजनेबल फल खाया जा सकता, जिनके घरों में गाय भैंस का दूध होता है वो परिवार दूध का सेवन कर सकते, हरी सब्जियों का अधिक से अधिक उपयोग एवम् मोटे अनाज जैसे ज्वार, बाजरा रागी का उपयोग करें ताकि शुगर ब्लड प्रेशर की बीमारी से बचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default