सच की आंखें न्यूज़ साईखेड़ा। नागपुर स्थित संदिपनी स्कूल के छात्र प्रबुद्ध गोलाईत ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर अपने गांव साईखेड़ा (तहसील सौसर, जिला पांढुर्ना) सहित पूरे परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
प्रबुद्ध की इस उल्लेखनीय सफलता के पीछे उनके परिवार का मजबूत सहयोग और बड़ों का आशीर्वाद रहा है। वे डॉ. मनोहर भाऊरावजी गोलाईत एवं डॉ. सत्यता मनोहर गोलाईत के सुपुत्र हैं। पोते की इस उपलब्धि पर दादा भाऊरावजी गोलाईत एवं दादी शशिकला गोलाईत ने भी हर्ष व्यक्त किया है।परिवार ने इस अवसर पर नागपुर के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. रामचंद्र गोलाईत एवं सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमती मालती गोलाईत के मार्गदर्शन को विशेष रूप से सराहा, जिनकी प्रेरणा से प्रबुद्ध ने यह मुकाम हासिल किया।
गोलाईत परिवार का कहना है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े रहते हुए बड़े शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना गर्व की बात है। प्रबुद्ध ने यह सिद्ध कर दिया है कि सही दिशा, परिश्रम और समर्पण से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
97% अंकों के साथ प्रबुद्ध ने टॉपर्स की सूची में स्थान बनाया है और अब वे उच्च शिक्षा की तैयारी में जुट गए हैं। संदिपनी स्कूल के शिक्षकों एवं प्रबंधन ने भी उनकी इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रबुद्ध गोलाईत एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।
0 टिप्पणियाँ