भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि परीक्षा में प्राप्त सफलता विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों से निरंतर परिश्रम करते हुए जीवन में नए लक्ष्य निर्धारित करने और देश एवं समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने उन विद्यार्थियों को भी निराश न होने की सलाह दी जो इस बार परीक्षा में अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि असफलता जीवन का अंत नहीं बल्कि आगे बेहतर करने का अवसर होती है। धैर्य, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाले युवा देश का भविष्य हैं।
0 टिप्पणियाँ