24 एमपी बटालियन के तत्वावधान में सीएटीसी-92 संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर काशुभारंभ"स्थानीय कन्या परिसर में विभिन्न जिलों के लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण का हुआ आगाज़"

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


 सच की आंखें

छिन्दवाड़ा/13 मई 2026/ स्थानीय कन्या परिसर छिंदवाड़ा में 24 एमपी बटालियन के तत्वावधान में सीएटीसी-92 संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में छिंदवाड़ापांढुर्णा एवं सिवनी जिलों के लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं।

      24 एमपी बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन आज 13 मई को हुआ। शिविर 22 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल अमनप्रीत सिंह ने कहा कि देश का श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए कैडेट्स में एकताअनुशासनव्यक्तित्व विकासराष्ट्रहित के प्रति कर्तव्यबोध और देशभक्ति जैसे गुणों का विकास होना आवश्यक है। उन्होंने कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर भी अपने विचार रखे।

       दस दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में जूनियर एवं सीनियर डिवीजन के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान कैडेट्स को ऑपस्टिकल ट्रेनिंगफील्ड क्राफ्टबैटल क्राफ्टमैप रीडिंगफायरिंगड्रिलहेल्थ एंड हाईजीनप्राथमिक उपचारसाइबर सिक्योरिटीड्रोन ट्रेनिंगआपदा प्रबंधनरेस्क्यू ऑपरेशन एवं वार स्ट्रैटजी जैसे विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

       शिविर के माध्यम से कैडेट्स को सैन्य जीवनशैली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले यही प्रतिभाशाली कैडेट्स भविष्य में देश की विभिन्न रक्षा सेवाओं में योगदान देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शिविर में शामिल सभी कैडेट्स उत्साह और रोमांच से भरपूर नजर आए।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default