क्षत्रिय राठौर समाज जिला खरगोन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न125 सदस्यीय कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
क्षत्रिय राठौर समाज जिला खरगोन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
क्षत्रिय राठौर समाज जिला खरगोन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 125 सदस्यीय कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

125 सदस्यीय कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

भोपाल/खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में क्षत्रिय राठौर समाज का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष मिश्रीलाल राठौर एवं 125 सदस्यीय कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

मां कर्मा संदेश पत्रिका के प्रधान संपादक को दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत वीर दुर्गादास राठौर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात विभिन्न वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद भाई मोदी रहे। विशेष अतिथि के रूप में खरगोन विधायक बालकिशन पाटीदार, अखिल भारतीय तेली महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष दिनेश सिल्लन साहू दतिया, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया, युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित राठौर, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री वंदना राठौर, मध्यप्रदेश प्रभारी गिरधारी लाल राठौर, मां कर्मा धाम भोपाल बरखेड़ा पथानी के जिला अध्यक्ष गणेशराम साहू, हुकम राठौर, ओंकारेश्वर राठौर समाज धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद नारायण राठौर सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में खंडवा जिला अध्यक्ष कमलेश राठौर की विशेष उपस्थिति भी रही।

मुख्य अतिथि प्रहलाद भाई मोदी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए समाज को संदेश दिया कि मंचों पर माला, पगड़ी, शॉल, दुपट्टा एवं महंगे स्मृति चिन्हों पर होने वाले खर्च को बंद कर उस राशि का उपयोग समाज के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम अस्तोलिया ने प्रहलाद भाई मोदी के सुझाव को संगठन में लागू करने की घोषणा करते हुए कहा कि अब मंचों पर अनावश्यक सम्मान सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी और उसकी बचत शिक्षा सहायता में खर्च की जाएगी।

समारोह में नारी शक्ति, युवा साथियों, विभिन्न तहसीलों से आए समाजजन, वरिष्ठ नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन समाज हित एवं शिक्षा उन्नयन के संकल्प के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default