गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला में दस दिवसीय किशोर योग शिविर का समापन

गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला में दस दिवसीय किशोर योग शिविर का समापन
आमला। गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला में आयोजित दस दिवसीय किशोर योग एवं प्राणायाम शिविर का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर की प्रमुख हस्तियों एवं गायत्री परिवार के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. डी.आर. वागद्रे, सेवानिवृत्त शिक्षक एस.आर. यादव, देवकरण टिकरिया एवं प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला के अध्यक्ष अनिल सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संतोष कनाठे अध्यक्ष तहसील समन्वय समिति, ट्रस्टी बी.पी. धामोंडे एवं बी.आर. देशमुख के मार्गदर्शन में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. डी.आर. वागद्रे ने योग के विभिन्न अंगों एवं उसके लाभों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को योग एवं प्राणायाम से जोड़ने की पहल की सराहना की। उन्होंने ऐसे शिविरों को निरंतर जारी रखने हेतु अपनी ओर से अनुदान राशि भी प्रदान की।

एस.आर. यादव ने बच्चों को नियमित योग अभ्यास एवं गायत्री मंत्र लेखन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को अनिल सोनी, देवकरण टिकरिया, एस.पी. डेढ़ौरे, बी.पी. धामोड़े, भीमराव देशमुख एवं डॉ. शुभम सूर्यवंशी (नई दिल्ली) ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम संचालक एन.डी. देशमुख ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह योग कक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी। उन्होंने बताया कि दस दिनों के अभ्यास के माध्यम से बच्चों में योग एवं प्राणायाम का बीजारोपण किया गया है, जिसे आगे निरंतर अभ्यास से विकसित करना आवश्यक है।

शिविर के दौरान बच्चों को प्राणायाम, योग की विभिन्न क्रियाएं एवं योगासन की मुद्राएं सिखाई गईं, जिन्हें बच्चों ने उत्साह एवं लगन के साथ सीखा। समापन अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि आगामी योग शिविर 15 से 24 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। आभार प्रदर्शन तहसील समन्वय समिति सदस्य यशवंत चढ़ोकार ने किया। उन्होंने बताया कि पुरुष एवं महिलाओं हेतु प्रतिदिन प्रातः 5:30 से 6:30 बजे तक नियमित योग एवं प्राणायाम अभ्यास जारी है। गायत्री परिवार ट्रस्ट ने सभी नागरिकों से इस नियमित योग अभ्यास का लाभ लेने की अपील की है।

कार्यक्रम में के.के. सूर्यवंशी, सहदेव दवनडे, उमराव वागदरे, तारेश्वर देशमुख, लक्ष्मीशंकर यादव, किसन सराटकर, भरत धोटे, सुरेंद्र कापसे, प्रदीप दवडे, डांगे सहित गायत्री परिवार के अनेक प्रतिनिधि एवं महिला शक्ति उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ