जनसुनवाई : कलेक्टर नारायन ने सुनी 130 आवेदकों की समस्यायें


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा/19 मई 2026/ राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 130 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीणदूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करनेनक्शा दुरूस्त करने, अतिक्रमण हटाने एवं नाला गहरीकरण करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बिजली पानी की समस्या आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।

        कलेक्टर श्री नारायन ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कई प्रकरणों को समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए भी चिन्हांकित किया। जनसुनवाई कार्यक्रम में आज ग्राम खंसवाड़ा के श्री परमानंद चंद्रवंशी ने कृषि भूमि ऑनलाईन प्रदर्शित न होने तथा कम्प्यूटराज्ड कैप्चा लापता होने से खाद, बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा इस समस्या का निराकरण करने, ग्राम तामिया की श्रीमती रामकली बाई ने कब्जाधारी शासकीय कृषि भूमि खसरा नंबर 46/2 (5) का पट्टा दिलाये जाने, ग्राम चोरडोंगरी के समस्त ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत सातग्वारी के आश्रित ग्राम चोरडोंगरी में अवैध रूप से शासकीय भूमि में किये गये अतिक्रमण को हटवाने, ग्राम गोरखपुर के श्री गणराज पवार ने ग्राम में आंजनी जलाशय के लिये शासन द्वारा निजी भूमि भूअर्जन किया गया जिसका मुआवजा दिलाने, ग्राम भूलामोहगांव के श्री लालसिंग ने पुनर्वास अनुदान के अंतर्गत रजिस्ट्री व पंजीयन शुल्क वापस दिलाने, शासकीय विधि महाविद्यालय के एल.एल.बी की छात्रा सुश्री दिव्या सोनी ने वर्ष 2024-25 की छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु छात्रवृत्ति आवेदन पोर्टल खुलवाने, पब्लिक प्ले स्कूल धरमटेकड़ी छिंदवाड़ा की कक्षा-6वीं की छात्रा कु.लाशी रघुवंशी ने बहुविकलांगता की श्रेणी में आने पर नि:शुल्क अध्ययन का लाभ दिलाने, दमुआ के वार्ड नंबर-3 के निवासी श्री नूर मोहम्मद ने कृषि भूमि का राजस्व अभिलेख नक्शा रिकॉर्ड दुरूस्त करने, ग्राम तिकाड़ी के खसरा नंबर 361/1/2 के रहवासियों ने विगत 40 वर्षों से निवासरत भूमि का पट्टा बनवाने, चांदामेटा के वार्ड नंबर-15 के निवासी श्री शुभ्राकांति पांजा ने गृह में अग्निकाण्ड से संपत्ति की क्षति होने पर जीवनयापन के लिये आर्थिक सहायता दिलाने, छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक-4 साँची दूध डेयरी के पास स्थित कॉलोनीवासियों ने वार्ड में पेयजल समस्या का समाधान करने, छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक-3 वीर सावरकर वार्ड आनंद नगर खजरी रोड के समस्त वार्डवासियों ने बिजली के खम्बे एवं ट्रांसफार्मर की समस्या, सड़क व पुलिया निर्माण की समस्या व पेयजल पाइपलाईन की समस्या का निराकरण करने एवं छिंदवाड़ा नगर की श्रीमती गयावती जावरे ने अपनी बेटी की स्कूल फीस माफ कराने व टी.सी. दिलाने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एडीएम श्री धीरेंद्र सिंह एवं एसडीएम श्री सुधीर जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गईजबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में शामिल हुये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ