मार्कफेड गोदाम छिंदवाड़ा का कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को मौके पर दिलाई खाद


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा/19 मई 2026/ उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने आज जिला विपणन अधिकारी सुश्री अंकिता गुरनानीसहायक संचालक कृषि श्री धीरज ठाकुर एवं श्री सुनील हेड़ाउ के साथ मार्कफेड गोदाम छिंदवाड़ा का निरीक्षण किया तथा किसानों से चर्चा की।

       निरीक्षण के दौरान जो किसान बिना ई-टोकन बुक किए खाद लेने पहुंचे थेउन किसानों का मौके पर ही ई-टोकन बुक कराकर खाद उपलब्ध कराई गई। मार्कफेड गोदाम में यूरिया 8070 मीट्रिक टनडीएपी 207 मीट्रिक टनएनपीके 2200 मीट्रिक टनसिंगल सुपर फास्फेट 176 मीट्रिक टन तथा पोटाश 186 मीट्रिक टन उपलब्ध पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले की समस्त मार्कफेड गोदामोंसहकारी समितियोंएग्रो एवं निजी विक्रेताओं के पास पर्याप्त उर्वरक भंडारण उपलब्ध है।

      उपसंचालक कृषि श्री सिंह ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपनी स्वेच्छा से किसी भी उर्वरक वितरण संस्था का चयन कर ई-टोकन बुक करें तथा उर्वरकों का शीघ्र उठाव करेंजिससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ