सांसद बंटी विवेक साहू ने जरूरतमंद को दी 15 हजार की व्यक्तिगत सहायता राशि


सच की आंखेंछिन्दवाड़ा। हर जरूरतमंद और निर्धन लोगों की सेवा में हर दम तत्पर रहने वाले संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू ने एक बाद फिर से मानवता का परिचय देते हुए परासिया की ग्राम पंचायत मानकादेई खुर्द निवासी संतू सूर्यवंशी को तत्काल ही व्यक्तिगत तौर पर 15 हजार की व्यक्तिगत सहायता राशि दी है।  
           उल्लेखनीय है कि परासिया की ग्राम पंचायत मानकादेई खुर्द निवासी संतू सूर्यवंशी के मकान में अचानक ही गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई थी, इससे उन्हे काफी नुकसान हुआ था। इस भयावह घटना की संवेदनशील सासंद बंटी विवेक साहू को सुचना मिलते ही को उन्होने तत्काल ही अधिकारियों से बात करके शासकीय मुआवजा दिलवाने की प्रकिया पूर्ण करवाई और संतू सूर्यवंशी को व्यक्तिगत रूप से 15,000 रुपए की आर्थिक सहायता भी उक्त परिवार को प्रदान की। मंडल अध्यक्ष राकेश बेलवंशी के द्वारा दूरभाष के माध्यम से सांसद बंटी विवेक साहू की बात पीड़ित परिवार से कराई गई थी। सांसद श्री साहू ने पीड़ित संतू सूर्यवंशी को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया है।
         विदित हो कि सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और पीडित लोगों को लगातार सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है वही आर्थिक रूप से कमजोर और पीडित लोगों को अपनी और से व्यक्तिगत तौर पर भी आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। पीड़ित संतू सूर्यवंशी को व्यक्तिगत सहायता राशि उपलब्ध कराने के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू के प्रतिनिधिमंडल के रूप मे मंडल अध्यक्ष राकेश बेलवंशी, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, वरिष्ठ भाजपा राजू नरोटे, नेता ग्यासुद्दीन पासा, पप्पू साहू, विश्वेंद्र बैस, प्रवीण गुड्डा सूर्यवंशी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ