कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष द्वारा 102 वर्षीय वृद्ध महिला को भेंट की व्हील चेयर

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सच की आंखें छिंदवाड़ा:- वार्ड नंबर 19 पातालेश्वर वार्ड में निवासरत 102 वर्षीय वृद्ध महिला शीला बाई चैहान के निवास स्थान में भेंटकर उन्हे आज 28 मई दिन गुरूवार को कांग्रेस  अनुसूचित  जाति प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी गजभिये द्वारा आधार फाउण्डेशन पोआमा छिंदवाड़ा के माध्यम से निः शुल्क व्हील प्रदान की । इस अवसर पर श्रीमती संतोषी गजभिये ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, और  वे इसी तरह से समाजसेवा में सक्रिय रहकर आमजन के बीच कार्य करना चाहती है । श्रीमती गजभिये ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी बुजुर्ग या दिव्यांग व्यक्ति को वैशाखी, व्हील चेयर की आवश्यकता हो तो वह उनसे संपर्क कर प्राप्त कर सकता है । इस अवसर पर श्रीमती संतोषी गजभिये, आधार फाउण्डेशन के संस्थापक महेश किन्थ, अध्यक्ष सरिता पाण्डे, साक्षी चैबे, साधना जंघेला, मार्गग्रेट फ्रांसिस, राजेश सिंह चैहान आदि उपस्थित रहे । व्हील चेयर प्रदान करने पर शीला चैहान एवं परिवारजन द्वारा श्रीमती गजभिये और आधार फाउण्डेशन के प्रति आभार व्यक्त किया ।
सादर प्रकाशनार्थ
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default