सच की आंखें छिन्दवाड़ा/15 मई 2026/ छिंदवाड़ा सिंचाई काम्प्लेक्स परियोजना के अंतर्गत संगम-2 बांध के पुनर्वास के लिए धारा-17 की कार्यवाही के लिए प्रशासक द्वारा कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में ग्राम भवारी रैय्यत में पुनर्वास समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रस्तावित पुनर्वास किए जा रहे कृषकों को पुनर्वास में दिए जा रहे लाभ एवं सुविधाओं को विस्तृत रूप में साझा किया। इसके साथ ही शासन की ग्रामीण क्षेत्र में मुआवजे देने के लिए गुणांक 2.0 किया गया है, इसकी जानकारी भी कृषकों को दी गई। अंत में परियोजना के विशेष पैकेज की स्वीकृति एवं उससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग की ओर से कार्यपालन यंत्री एवं अनुविभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ