भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खंडेलवाल पहुंचे आमरे निवास नव विवाहित दंपतियों को दिया आशीर्वाद


 सच की आंखें आठनेर/  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल आठनेर विधायक हेमंत खंडेलवाल अपने अल्प प्रवास पर   आठनेर  पहुंचे जहां उन्होंने नगर में भाजपा कार्यकर्ताओ सहित अन्य नवविवाहित जोड़ों  को घर पहुंच कर शादी की बधाई शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस दौरान विधायक हेमन्त खण्डेलवाल नगर में निवासरत डॉक्टर रामचरण आमरे के  निवास हेज्योक विला पहुचे जहां उन्होंने डॉ आमरे के नवविवाहित छोटे कपिल और बहु को विवाह की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया । डॉ रामचरण आमरे  ने भी उनकी धर्मपत्नी,पुत्र कपिल सहबहु और पुत्री के विधायक हेमंत खंडेलवाल का आत्मीय स्वागत किया । जिसके उपरांत नगर भाजपा के पदाधिकारी मंडल उपाध्यक्ष मदन आजाद, नपा कर्मचारी शेखर राठोर, सहित भाजपा   पदाधिकारी कार्य कर्ताओ के निवास पहुंचकर नव विवाहित जोड़ों को नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश की  आर्शीवाद स्वरूप बधाई एवं शुभकामनाएं पदी गई।  साथ ही श्री खंडेलवाल ने आठनेर नगर में स्थित मां अंबा के मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की । इस दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक  हेमंत खंडेलवाल  के साथ मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार जिला महामंत्री कृष्णा गायकी विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर , नपा उपाध्यक्ष विनय जितपुरे,भैसदेही विधायक प्रतिनिधि शिवदयाल आजाद , भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश अवस्थी,भाजपा अजा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष विजय गायकवाड़ अधिवक्ता,पार्षद उमेश बारस्कर, विशाल पिपरोले, फारुख काजी पार्षद,महेश लहर पूरे ,सोपान जगताप दुर्गेश आजाद ,कुलदीप आजाद प्रकाश आवथे,  पूर्व जनपद उपाध्यक्ष संतोष धाकड़ दिनेश झपाटे सहित  कार्यकर्ता मौजुद रहे। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओ के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल जी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ