कटंगी में अमृत-2.0 योजना के तहत विकसित बावन नाला तालाब का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
                      
     सच की आंखें बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना ने शुक्रवार 16 मई को कटंगी प्रवास के दौरान नगर के वार्ड क्रमांक-02 स्थित बावन नाला तालाब का निरीक्षण किया। अमृत-2.0 योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे तालाब एवं उसके सौन्दर्यीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा नागरिक सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ भी उपस्थित रहे।

    निरीक्षण के दौरान कटंगी नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने कलेक्टर को बताया कि अमृत-2.0 योजना के तहत तालाब के सौन्दर्यीकरण, परिसर विकास तथा अन्य आवश्यक कार्यों पर अब तक लगभग 40 लाख रुपये की राशि व्यय की जा चुकी है। तालाब क्षेत्र को आकर्षक एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।

     कलेक्टर श्री मीना ने तालाब परिसर का भ्रमण कर किए गए कार्यों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए शेष कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि अमृत-2.0 योजना के तहत विकसित किए जा रहे सार्वजनिक स्थलों का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, इसलिए कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

    निरीक्षण के दौरान तालाब क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, हरियाली एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि तालाब परिसर को ऐसा विकसित किया जाए जिससे यह स्थानीय नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक सिद्ध हो।


     इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default