सच की आंखें छिंदवाड़ा झिलमिली क्षेत्र के किसानों की गेहूँ की फसल निकटतम खरीदी केंद्र उमरिया ईसरा मे बेची जा रही है जिसमे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है किसानों का कहना है कि खरीदी केंद्र में किसानों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है एवं उन्हें गेहूं की फसल बेचने में बहुत दिक्कतो सामना करना पड़ रहा है
*ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग*
---------------------------------
किसानों का कहना है कि ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के कारण फसल बेचने के लिए स्टॉट बुकिंग कोई भी समितियां में हो जाता है किसान संबंधित क्षेत्र का नहीं होने के कारण वह माल बेचने नहीं आता केवल स्लॉट बुकिंग कर लेता है जिसके कारण पोर्टल पर बुकिंग फुल दिखती है
*भीषण गर्मी मे हमालो की बढ़ी परेशानियाँ*
-----------------------------------
तापमान इतना अधिक बढ़ चुका है कि खरीदी केन्द्रो में काम करने वाले मजदूरों को
भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है सूर्य देव आग उगल रहे है ओर हमाल खुले आसमान मे काम करने को मजबूर है इनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है
*किसानो का गंभीर आरोप समिति मे व्यापारियों का माल आ रहा है*
-----------------------------------
किसानों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि समिति में कुछ व्यापारियों का माल आ रहा है जिसके कारण किसानों का नंबर बाद में लगता है पहले व्यापारियों की गाड़ियां खाली होती है बाद में किसानो का व्यापारियों का माल आने के कारण हमालो के रेट तय सीमा से ज्यादा हो चुके है
किसानो ने शासन प्रशासन से मांग की है की उनका माल समय पर लेवे एवं हमालो की मजदूरी मापदंड के आधार पर हो
0 टिप्पणियाँ