नगर निगम एवं यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई, कई स्थानों से हटाया अतिक्रमण




सच की आंखें छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय के निर्देशानुसार यातायात विभाग एवं नगर निगम अतिक्रमण टीम द्वारा शहर में संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के तहत राजीव गांधी कॉम्पलेक्स एवं आनंद हॉस्पिटल के पास से अतिक्रमण हटाया गया।
       इसके बाद सत्कार तिराहा, बीएसएनएल ऑफिस की गली, बस स्टैंड, जेल तिराहा, स्टेडियम के सामने, सीएस कॉम्पलेक्स, गर्ल्स कॉलेज के पास होते हुए फव्वारा चौक तक कार्रवाई जारी रखी गई। टीम द्वारा सार्वजनिक सड़कों एवं मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर संबंधित दुकानदारों एवं व्यापारियों को दोबारा सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई।
      कार्रवाई के दौरान मौके से स्टैंड बोर्ड सहित अन्य सामानों की जप्ती कर चालानी कार्रवाई भी की गई। नगर निगम एवं यातायात विभाग ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं आमजन की सुविधा के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ