जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 :“सबसे दूर, सबसे पहले” थीम पर जनभागीदारी अभियान का पौधारोपण के साथ आज से होगा शुभारंभजिले के सभी 617 आदिवासी और पी.वी.टी.जी ग्रामों में 25 मई तक चलेगा यह अभियानस्वास्थ्य जांच और शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने सैचुरेशन शिविरों का होगा आयोजन


सच की आंखें छिन्दवाड़ा

 भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार पीएम जनमन और धरती आबा अभियान के तहत चयनित जिले के सभी 617 आदिवासी और पी. वी.टी.जी ग्रामों में मंगलवार को पौधारोपण के साथ "सबसे दूरसबसे पहले" की थीम पर जनभागीदारी अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा। यह आयोजन इन सभी ग्रामों में बनाए गए आदि सेवा केंद्रों में 25 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। 19 मई को पौधारोपण के साथ ही इन सभी केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के जिले में सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में ओरियंटेशन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विभागों को दायित्वों से अवगत कराते हुएइस अभियान का पूरी गंभीरता से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला प्रशासनजनजातीय कार्य विभाग और सभी संबंधित विभागों के जिला अधिकारीसभी एसडीएम और सीईओ जनपद पंचायत उपस्थित थे।

 

अभियान का उद्देश्य - इस अभियान का उद्देश्य दूरस्थ एवं विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदायों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना एवं पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान प्रतिदिन प्रत्येक 617 ग्राम स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राम भ्रमण कर हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

 

शेष हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित -  इस अवधि में ग्रामों में सैचुरेशन कैंप आयोजित किए जाएंगेजिनमें पात्र व्यक्तियों को आधार पंजीयनबैंकिंग सेवाएंराशन कार्डसामाजिक सुरक्षा पेंशनआयुष्मान भारत योजनाप्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं से जोड़ने के लिये पात्रता परीक्षणआवेदन एवं मौके पर निराकरण की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां भी संचालित होंगी। इनमें सामान्य स्वास्थ्य जांचसिकल सेल एनीमिया जागरूकतापोषण परामर्श तथा निवारक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी।

       ग्राम स्तरीय गतिविधियों में ग्राम भ्रमण एवं स्थानीय समस्याओं का अवलोकनग्रामीणों के साथ बैठक एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसारपात्र हितग्राहियों की पहचानस्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमजन सुनवाई तथा शिकायतों के निराकरण के लिये विभागीय कार्रवाई शामिल रहेगी। साथ ही अभियान की गतिविधियों का फोटोवीडियो एवं प्रलेखन भी सुनिश्चित किया जाएगा।

      कलेक्टर श्री नारायन ने इस अभियान में ग्राम पंचायतोंस्व-सहायता समूहोंस्थानीय जनप्रतिनिधियोंस्वयंसेवी संस्थाओं एवं समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैंजिससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। जिला प्रशासन ने इन ग्रामों के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में आयोजित शिविरों एवं गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता कर शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ