सच की आंखें छिन्दवाड़ा/18 मई 2026/ सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने जिले में संचालित पटाखा फैक्ट्रियों की सुरक्षा व्यवस्था एवं संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी पटाखा फैक्ट्रियां शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुसार ही संचालित हों तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
कलेक्टर श्री नारायन ने कहा कि पटाखा निर्माण एवं भंडारण अत्यंत संवेदनशील कार्य है, इसलिए सुरक्षा संबंधी सभी प्रावधानों का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फैक्ट्रियों में अग्नि सुरक्षा उपकरण, सुरक्षित भंडारण, श्रमिकों की सुरक्षा तथा लाइसेंस संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। यदि किसी फैक्ट्री में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
बैठक के दौरान सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री धीरेन्द्र सिंह, एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर एवं श्रीमती अंकिता त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर श्री राहुल पटेल एवं सुश्री राजनंदिनी सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम समस्त अनुविभागों के अनुविभागीय अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ