सच की आंखें आमला। हवाई पट्टी के रेलवे स्टेडियम में गर्मी की छुट्टियों के दौरान 1 मई से समर कैंप का आयोजन शुरू किया गया है। यह कैंप 30 मई तक चलेगा। स्टेडियम में आयोजित कैंप में सैकड़ों बच्चों को खो खो हॉकी योग और शारीरिक व्यायाम की जानकारी दी जा रही है। जिसमें 7 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे भाग ले रहे हैं। ब्लॉक समन्वयक रामनारायण शुक्ला ने बताया कि इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और जीवन कौशल का विकास करना है। शिविर में खो खो और हॉकी खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैँ गुरवार सामाजिक गतिविधियों के अंतर्गत परिवारिक खेलकूद प्रतियोगिता रस्सा काशी का आयोजन किया गया जिसमें खिलाड़ियों के पलकों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया खुशी के कुछ पलो को यादों में कैद किया प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह और शाम को दिया रहा हैँ प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को शासन द्वारा प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कैंप में 195 से अधिक खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। खिलाड़ियों को खो खो हॉकी का प्रशिक्षण
दिया जा रहा है। साथ ही योग भी बच्चों को सिखाया जा रहा है। प्रशिक्षक व कोच हरीभाऊ झड़बड़े, रोशन पटवारी दुर्गेश ने कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ी शारीरिक रूप से मजबूत होंगे और योग का प्रशिक्षण लेकर मानसिक रूप से सशक्त बनेंगे। समर कैंप में मुख्य अतिथि पुलिस विभाग छिंदवाड़ा आर आई हेमलता झड़बड़े ने कहाँ कि पढ़ाई के साथ खेल बच्चों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मैदान पर आकर खेलने से व्यायाम होता है और इससे हमारा शरीर स्वस्थ्य बना रहता है। जो बच्चे मोबाइल में ही गेम खेलना पसंद करते हैं, उन्हें मोबाइल छोड़कर मैदान में आकर खेलना चाहिए। इससे वे शारीरिक रूप से फिट रहेंगे और अनुशासन भी सीखेंगे
0 टिप्पणियाँ