वृंदावन धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, 24 मई से होगी श्रीमद् भागवत कथा

वृंदावन धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, 24 मई से होगी श्रीमद् भागवत कथा
वृंदावन धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, 24 मई से होगी श्रीमद् भागवत कथा

सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) के पावन अवसर पर छिंदवाड़ा जिले से श्रद्धालु शनिवार को वृंदावन धाम के लिए रवाना हुए। यह धार्मिक यात्रा समाजसेवी हर्षा बनोदे के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर पदयात्रियों एवं श्रद्धालुओं का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। जय श्री राधे-कृष्ण एवं हरिनाम संकीर्तन के बीच भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु वृंदावन के लिए रवाना हुए।

जानकारी के अनुसार वृंदावन धाम में 24 मई से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन श्रद्धेय सौम्या देवी जी द्वारा किया जाएगा, वहीं परम श्रद्धेय राकेश आनंद जी महाराज श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे।

कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन लीला, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र एवं रासलीला जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि कथा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ना है।

श्री राधा सेवा समिति एवं जन सेवा हिताय संगठन के पदाधिकारी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस आयोजन में सहभागिता कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ