आमला क्षेत्र में जनगणना 2027 कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रगणक एवं पर्यवेक्षक सम्मानित

सच की आंखें आमला। जनगणना 2027 के अंतर्गत आमला के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनगणना कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण करने वाले समस्त पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को तहसील कार्यालय सभाकक्ष आमला में सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नायब तहसीलदार एवं अतिरिक्त जनगणना चार्ज अधिकारी ग्रामीण आमला रिचा कौरव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं जनगणना चार्ज अधिकारी शहरी आमला नितीन बिजवें तथा जनगणना शाखा प्रभारी आमला शहरी व ग्रामीण दिलीप सोनुपरे द्वारा सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनु.जनगणना अधिकारी आमला ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के लिए तहसील आमला ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत 277 एचएलबी में नियुक्त पर्यवेक्षक एवं उनके प्रगणकों द्वारा अपने-अपने एचएलबी में घरों घर जाकर प्रत्येक घरों की जनगणना का कार्य प्रारंभ है।जिसमें आमला ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे प्रगणक जिन्हें आवंटित एचएलबी में कुल घरों की संख्या 170 से अधिक होने पर भी उनके द्वारा जनगणना सर्वे का कार्य 5 से 6 दिवस में पूर्ण कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ