ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने आया था मृतक
सच की आंखें न्यूज़ जुन्नारदेव। शहर के श्रद्धालान क्षेत्र के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर तामिया की ओर तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान शादी समारोह में शामिल होने आया युवक सड़क पार कर रहा था, तभी बेलगाम ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।
0 टिप्पणियाँ